शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। गढ़िया लाईखेड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने पति समेत सात ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। गांव निवासी शाहिद खां की 37 वर्षीय पत्नी सीमा की शुक्रवार देर रात किसी समय मौत हो गई। शनिवार सुबह परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा तो घर में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: दहेज हत्या का आरोप, पति समेत पांच के िवरुद्ध मामला दर्ज आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जुट ...