शाहजहांपुर, अगस्त 5 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा, संवाददाता। जलालाबाद रोड किनारे श्रीराम लीला गेट निर्माण को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। निजी भूखंड पर गेट निर्माण का सहखातेदारों ने विरोध कर दिया। विवाद की सूचना पर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। आदर्श बाल विद्यालय इंटर कालेज के समीप श्रीराम लीला आयोजन की भूमि है। जलालाबाद रोड और श्रीराम लीला मैदान के बीच संयुक्त स्वामित्व का दो एकड़ भूखंड है। एक सहस्वामी ने अपना हिस्सा श्रीराम लीला गेट निर्माण के लिए दिया है। आज भूखंड पर श्रीराम लीला कमेटी ने जलालाबाद रोड की तरफ गेट का निर्माण कार्य शुरू कराया। पिलर के लिए मशीन से खुदाई की सूचना पर भूखंड के सहस्वामी अशोक गुप्ता, पुनीत गुप्ता, सुधीर गुप्ता आदि ने आकर बगैर नापजोख निर्माण का विरोध जताया। मौके पर उपस्थित श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष ...