शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: निगोही। नगर पंचायत निगोही में रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित विवादित जमीन पर शनिवार को निर्माण कार्य शुरू होने पर हंगामा हो गया। जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा समर्थकों के साथ थाना समाधान दिवस में पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत कर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की। एसडीएम तिलहर के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। बताया गया कि रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित जमीन पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा और उनके समर्थक हरीशचंद्र त्रिपाठी की है। निगोही निवासी नन्हे सिंह ने इस जमीन का बैनामा उदारा निवासी कमलेश से कराया था। जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार को नन्हे सिंह ने विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक समर्...