शाहजहांपुर, अगस्त 14 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर। श्रीराम लीला गेट के निर्माण का विवाद निपटा नहीं है। भूस्वामियों के विरोध के चलते डीएम के निर्देश पर बुधवार देर शाम श्रीराम लीला गेट का निर्माण कार्य फिर रुकवा दिया गया है। अब एडीएम को विवाद निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

विवाद का कारण दो सप्ताह से श्रीराम लीला मेला के गेट निर्माण का विवाद चल रहा है। जलालाबाद रोड किनारे श्रीराम लीला गेट का निर्माण जिस जमीन पर निर्माण हो रहा है उसके सहस्वामी गेट बनाने का विरोध कर रहे हैं। मेला कमेटी परंपरागत रास्ता होने का दावा कर रही है।

नाप जोख प्रक्रिया नायब तहसीलदार निवेदिता ठाकुर ने एसडीएम नीलिमा यादव के निर्देश पर विवाद निस्तारण के लिए पिछले दिनों नाप जोख भी हुई थी। विगत दिवस नायब तहसीलदार निवेदिता ठाकुर और पुलिस बल की निगरानी में मेला कमेटी ...