Shahjahnpur News: विनोबा विद्यापीठ की समस्याओं से कुलपति को कराया अवगत
शाहजहांपुर, जुलाई 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। विनोबा सेवा आश्रम, बनतारा के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी रमेश ने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कुलपति को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और विनोबा सेवा आश्रम आने का आमंत्रण दिया। रमेश ने आचार्य विनोबा भावे पर अपनी लिखी दो पुस्तकें भी उन्हें भेंट कीं। भेंटवार्ता के दौरान उन्होंने बनतारा स्थित विनोबा विद्यापीठ डिग्री कॉलेज के शैक्षिक विकास में आ रही समस्याओं से कुलपति को अवगत कराते हुए सहयोग का अनुरोध किया। इस पर प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव शैक्षिक एवं प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।::
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.