Shahjahnpur News: विधायक ने 10 लाभार्थियों को वितरित किए चेक
शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- Shahjahnpur News: कलान। कलान तहसील सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने योजना के पात्र 10 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और उनके परिवारों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के माध्यम से दुर्घटना में मृत किसानों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके परिवारों को कठिन समय में संबल दिया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम आशुतोष कुमार सिंह, तहसीलदार सृजित कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.