शाहजहांपुर, अगस्त 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बिजली व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए पावर कॉरपोरेशन की ओर से जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुवायां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक चेतराम पासी के चिनौर स्थित आवास पर स्मार्ट मीटर लगाया गया। टीम ने पुराने मीटर को हटाकर नया मीटर स्थापित किया और तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर उसे बिजली आपूर्ति से जोड़ दिया। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर से बिजली खपत की निगरानी अधिक सटीक और पारदर्शी होगी। उपभोक्ताओं की खपत का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से दर्ज होने से मीटर रीडिंग और बिल संबंधी शिकायतों में कमी आने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...