Shahjahnpur News: विधवा पेंशन दिलाने का झांसा देकर खाते से पांच लाख रुपये उड़ाए
शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी एक विधवा महिला के साथ पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने विधवा पेंशन दिलाने का झांसा देकर महिला के आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल नंबर की जानकारी हासिल की। इसके बाद ओटीपी लेकर खाते से पूरी रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मिश्रीपुर निवासी मीरा पत्नी स्वर्गीय धर्मपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। वर्ष 2023 में उनकी मृत्यु के बाद कंपनी ने मुआवजे के रूप में पांच लाख रुपये उनके बैंक खाते में जमा कराए थे। आरोप है कि गांव रौसर कोठी निवासी नमन ने विधवा पेंशन दिलाने का भरोसा देकर उनका आधार कार्ड, पैन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.