शाहजहांपुर, अगस्त 30 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कटहा से गैस सिलेंडर और भगौना चोरी के मामले में जैतीपुर पुलिस ने शनिवार को एक बाल अपचारी किशोर को चोरी के सामान समेत हिरासत में लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से गैस सिलेंडर, भगौना और ढक्कन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, विद्यालय से 17 अगस्त को सामान चोरी हुआ था। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद किशोर को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...