Shahjahnpur News: विद्यालयों में नियमित सफाई नहीं हो रही: संघ
शाहजहांपुर, सितम्बर 25 -- Shahjahnpur News: कलान। परिषदीय विद्यालयों में नियमित सफाई नहीं होने की समस्या को लेकर उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत से मुलाकात की। शिक्षकों ने विद्यालयों में नियमित सफाई व्यवस्था कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। खंड विकास अधिकारी ने एडीओ पंचायत और ग्राम सचिवों को निर्देश दिए कि परिषदीय विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर नियमित सफाई कराई जाए। ग्राम पंचायत के सभी सरकारी भवनों और कार्यालयों की सफाई भी सुनिश्चित करने को कहा। जिन स्थानों पर नियमित सफाईकर्मी नियुक्त नहीं हैं, वहां रोस्टर के अनुसार सफाई कराने के निर्देश दिए गए। बीडीओ ने कहा कि जिन विद्यालयों में सफाई की समस्या है, उनकी सूची या शिकायत लिखित रूप में उपलब्ध कराई जाए, ताकि समाधान कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.