शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नगर निगम में करोड़ों रुपये के वाहन खड़े-खड़े कबाड़ होने की खबर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में बीते मंगलवार को प्रकाशित होने के बाद अफसरों ने सुध ली है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त भान सिंह और मुख्य सफाई निरीक्षक हरिवंश दीक्षित ने ककरा एमआरएफ सेंटर समेत उन स्थानों का निरीक्षण किया, जहां लंबे समय से वाहन खड़े हैं। अपर नगर आयुक्त जल्द ही निरीक्षण की रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपेंगे। मुख्य सफाई निरीक्षक हरिवंश दीक्षित के मुताबिक, खराब हालत में खड़े वाहनों की सूची लगभग तैयार कर ली गई है। इसमें चलने योग्य वाहनों को अलग चिह्नित किया जा रहा है। इसके अलावा ऐसे वाहनों की भी सूची बनाई जा रही है, जो मामूली मरम्मत के बाद दोबारा इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ऐसे वाहनों को एक स...