शाहजहांपुर, नवम्बर 21 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव भारत गौरव 2.0 धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज, एमएलसी सुधीर कुमार गुप्ता, जनपद एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, जंगल थीम, बंबल बी, मिकी माउस, हनुमान चालीसा, घूमर नृत्य, समुद्र मंथन, महाभारत और सारागढ़ी युद्ध पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा पांच से नौ तक के 278 विद्यार्थियों की भव्य कार्निवल प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। चेयरमैन विनोद गुप्ता ने अतिथियों का आभार जताया। प्रधानाचार्या कल्पना सिंह ने इवेंट प्रभारी अखंड प्रताप सिंह, स...