Shahjahnpur News: वायु सेना दिवस पर गूंजा देशभक्ति का संदेश
शाहजहांपुर, अक्टूबर 9 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की 3/25 कंपनी यूपी एनसीसी की ओर से वायु सेना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैडेट्स ने देशभक्ति गीत, कविता और भाषण प्रस्तुत कर भारतीय वायु सेना के शौर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट आलोक कुमार सिंह ने वायु सेना के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए 1965 और 1971 के युद्धों में उसकी भूमिका बताई। उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर में वायु सेना के जवानों के साहस का भी उल्लेख किया। हवलदार कुंवरपाल ने कहा कि देश की सुरक्षा में वायु सेना की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में कैडेट्स की ओर से बनाई गई आकर्षक मीनार विशेष आकर्षण रही। यह भी पढ़ें- Mathura News: संग्रहालय में राष्ट्रीय गान एवं राष्ट्रीय गीत गायन का आयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.