शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: ददरौल। वन एवं वन्यजीव प्रभाग, शाहजहाँपुर के प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने की। प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी डा. सुशील कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय एकीकरण की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को सरकार द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने जनसहभागिता के माध्यम से शहीदों की नगरी शाहजहाँपुर को और अधिक सुंदर, स्वच्छ एवं हरित बनाने का आह्वान किया। उ...