शाहजहांपुर, जुलाई 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सरकारी योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए चौक कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी के चार युवक रविवार सुबह ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। युवकों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ दिया, जिससे नाराज होकर उन्होंने आत्महत्या की चेतावनी देते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर चारों युवक सुरक्षित नीचे उतर आए। रविवार सुबह अजय, राजेश, मुजम्मिल और शबनूर पानी की टंकी पर चढ़ गए। सूचना पर डायल-112 और बाद में चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने पुलिस बल के साथ युवकों से लगातार बातचीत की। करीब दोपहर साढ़े 12 बजे ...