शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- Shahjahnpur News: तिलहर। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की बैठक हुई। सर्वसम्मति से पुष्पेंद्र वर्मा को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। रविवार को राजनपुर रोड स्थित एसआर बैंक्विट हॉल मे जिला अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी गांव एवं नगर में जनसंपर्क करें। नव मनोनीत जिला महामंत्री पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि समाज के लोग एकजुट रहे और संगठन से जुड़कर राजनीतिक क्षेत्र में भी दखल रखें। इस दौरान सत्येंद्र वर्मा, संजीव वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा पप्पू, देशराज वर्मा, श्री राम वर्मा, देवेश लोधी, राजू वर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: देवेंद्र प्रसाद फिर बने शाखाध्यक्ष, किशोर कुणाल संरक्षक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...