शाहजहांपुर, जुलाई 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शासन के निर्देश पर गुरुवार को नगर निगम के लोधीपुर वार्ड में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। वार्ड पार्षद रूपेश कुमार वर्मा 'अन्नू' के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान गलियों और नालियों की तलीझाड़ सफाई कराई गई तथा एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव किया गया। जलभराव वाले क्षेत्रों और सघन बस्तियों को चिह्नित कर वहां विशेष सफाई एवं दवा छिड़काव कराया गया, ताकि मच्छरजनित और अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम की जा सके। पार्षद रूपेश वर्मा ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने देने तथा स्वच्छता बनाए रख...