Shahjahnpur News: लोधीपुर में एनडीआरएफ ने आपदा एवं बाढ़ सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाए जा रहे बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन जनजागरूकता अभियान के तहत शनिवार को लोधीपुर में एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की टीम ने पार्षद रूपेश कुमार वर्मा 'अन्नू' के कार्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एनडीआरएफ की इंस्पेक्टर दीपिका ने बाढ़ और अन्य आपदाओं के दौरान बचाव के उपाय, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी, आपातकालीन सहायता तथा बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय प्रशासन और बचाव दल के निर्देशों का पालन करें तथा अफवाहों से दूर रहें।इस दौरान एनडीआरएफ टीम ने आपदा राहत एवं बचाव में उपयोग होने वाले उपकरणों का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.