शाहजहांपुर, सितम्बर 28 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। विश्व नदी दिवस पर रविवार को भैंसी नदी की धारा में बहता पानी देख डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के चेहरे पर खुशी नजर आई। डीएम एसडीएम पुवायां सदानंद सरोज के साथ नदी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। करीब 30-40 साल से सूखी पड़ी नदी में दो दिन की बारिश के बाद अंतिम छोर तक पानी पहुंचा तो नदी पुनर्जीवन अभियान से जुड़े लोगों की मेहनत का परिणाम सामने दिखा। भैंसी नदी को पुनर्जीवित करने की मुहिम लोक भारती ने वर्ष 2018-19 में शुरू की थी। बाद में 'एक जनपद, एक नदी' अभियान के तहत डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इसे प्राथमिकता दी। लोक भारती की टीम को साथ लेकर 'एक हजार हाथ भैंसी के साथ' अभियान चलाया गया। नदी की राह में बने अतिक्रमण और अन्य बाधाओं को हटाने के साथ खोदाई और सफाई कराई गई。 यह भी पढ़ें- Shahjahnpur N...