Shahjahnpur News: लेखपाल के नोटिस के 18 दिन बाद भी नहीं हटा कब्जा
शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- Shahjahnpur News: बंडा। क्षेत्र के गांव रायटांडा में सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद राजस्व विभाग की पैमाइश में तालाब की भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि होने के बावजूद 18 दिन बाद भी कब्जा नहीं हटाया जा सका है। गांव निवासी रोहित शुक्ला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि गाटा संख्या 285 राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है, जिसका रकबा लगभग तीन बीघा है। गांव के कुछ लोगों ने करीब दस वर्षों से तालाब के एक हिस्से पर दीवार खड़ी कर अवैध कब्जा कर रखा है। शिकायत के बाद हल्का लेखपाल अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश की। जांच के दौरान तालाब की भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि होने पर कब्जे वाले हिस्से को चिह्नित किया गया।
अतिक्रमण हट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.