शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- Shahjahnpur News: खुटार। ई-रिक्शा चालक द्वारा लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में पूरी कहानी सामने आने के बाद चालक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने बरामद ई-रिक्शा और मोबाइल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुवायां क्षेत्र के जेवां गांव निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि चार लोगों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और नकदी, मोबाइल तथा ई-रिक्शा लूट लिया। हालांकि जांच में मामला झूठा निकला। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि अरुण शराब के नशे में अपने फुफेरे भाई प्रदीप और एक अन्य साथी के साथ रुजहा खुर्द गांव पहुंचा था। यह भी पढ़ें- Orai News: पीआरवी पर लूट की झूठी सूचना देने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रव...