शाहजहांपुर, अक्टूबर 26 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लीड कॉन्वेंट स्कूल की दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन सोमवार को नायक जदुनाथ स्टेडियम में कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह और सहयोग संस्था के शाहनवाज हुसैन समेत अन्य अतिथियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। अतिथियों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की...