Shahjahnpur News: लीकेज ठीक करने में फर्म नाकाम, नगर निगम ने निकाला नया टेंडर
शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शहर में पानी की पाइपलाइन के लीकेज ठीक करने में नाकाम मौजूदा फर्म पर नगर निगम ने शिकंजा कस दिया है। लगातार शिकायतों के बावजूद फर्म न तो अपनी टीम बढ़ा सकी और न ही समय से लीकेज की मरम्मत कर पाई। ऐसे में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने नई फर्म के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है। इच्छुक नए लोगों और पंजीकृत ठेकेदारों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन तीन नवंबर 2026 को दोपहर तीन बजे तक किए जा सकेंगे। शहर में जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज की शिकायतें मिलने पर नगर आयुक्त ने मौजूदा फर्म को व्यवस्था सुधारने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। इसके बावजूद काम में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। रेती रोड समेत कई इलाकों में लीकेज के कारण सड़क पर पानी बहने और निर्माण कार्य प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.