शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा की ओर से पितृपक्ष की अमावस्या पर सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित रेड क्रॉस कार्यालय में अंतिम नमन जिनका कोई अपना नहीं कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अज्ञात एवं लावारिस दिवंगतों की स्मृति में हवन-पूजन, तर्पण, सामूहिक प्रार्थना की गई। अध्यक्षता पंडित उमेश चंद्र पाठक ने की। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी, सत्यप्रकाश तिवारी, पंडित राजेश चंद्र शुक्ला, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, डॉ. विजय पाठक, कैप्टन डॉ. एवी सिंह व अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...