Shahjahnpur News: लापता अधेड़ का शव मिला, दस फीट दूर पड़ा था सिर
शाहजहांपुर, अक्टूबर 5 -- Shahjahnpur News: खुटार। गांव रुजहा खुर्द निवासी 60 वर्षीय संतराम का शव रविवार सुबह पंचायत घर और अन्नपूर्णा भवन के पीछे रामकुमार के गन्ने के खेत की झाड़ियों में मिला। शव से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौके पर पहुंची पुलिस को शव से करीब दस फीट दूर सिर पड़ा मिला। रामपुर कलां निवासी चचेरे भाई तेजराम उर्फ तेजा ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार संतराम अविवाहित थे और मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण इधर-उधर खाना मांगकर गुजर-बसर करते थे। उनके माता-पिता की काफी पहले मौत हो चुकी थी और वह घर में अकेले रहते थे। सोमवार को ग्रामीणों ने उन्हें आखिरी बार देखा था। इसके बाद वह लापता थे। रविवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों को तेज द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.