शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- Shahjahnpur News: रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं को देखने के सोमवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने प्लेटफार्म नंबर एक पर साफ सफाई देखकर खुशी जताई और निरतंर ऐसे ही साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बुकिंग काउंटर के पास बनी लाइब्रेरी के कमरे का ताला खोलने के लिए कहा, लेकिन अधिक देर तक चाबी नहीं मिली। बाद में कमरे को खोलकर देखा तो अत्यंत गंदगी देखकर डीआरएम का पारा चढ़ गया। डीआरएम ने लाइब्रेरी की साफ सफाई कराने के लिए सीएचआई को निर्देश दिए। वहीं स्टेशन अधीक्षक को भी दिशा निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...