Shahjahnpur News: लाइनमैन पर अभद्रता और रुपये मांगने का आरोप
शाहजहांपुर, सितम्बर 23 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। नूरपुर तरसोरा गांव की महिलाओं ने एसडीएम कलान को प्रार्थना पत्र देकर लाइनमैन पर बिजली लाइन जोड़ने के दौरान अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। महिलाओं का आरोप है कि लाइन जोड़ने के एवज में लाइनमैन ने 300-300 रुपये देने की बात कही। विरोध करने पर कथित रूप से धमकी भी दी गई। महिलाओं के अनुसार मामले की जानकारी हेड लाइनमैन को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने बिजली आपूर्ति सुचारु कराने के साथ आरोपों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र देने वालों में संतोषी देवी, शिल्पी, बिटोली, गुड्डी, पार्वती, पूनम, किरन और छोटी बिटिया शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.