Shahjahnpur News: लगातार दो घंटे की भीषण बारिश से आवागमन प्रभावित, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। क्षेत्र में कई दिनों बाद हुई लगातार करीब दो घंटे की भीषण बारिश ने आवागमन को प्रभावित कर दिया। तेज बारिश के चलते कुछ समय के लिए बाजारों की चहल-पहल पूरी तरह थम गई, वहीं कस्बे और गांवों की कई गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई। लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और सुरक्षित स्थानों पर खड़े नजर आए। तेज बारिश को लेकर देवा नदी के किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन से नदी का जलस्तर कम होने के बाद वह अपने दायरे में सिमट गई थी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। यदि इसी तरह लगातार तेज बारिश होती रही तो नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ सकता है और नदी के आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। लोगों को आशंका है कि लगातार बारिश होने पर खेतों और नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.