शाहजहांपुर, अक्टूबर 4 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई सही होने का नाम नहीं ले रही है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जिले के बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र के कहेलिया उपकेंद्र पर करीब 62 गांव काे बिजली सप्लाई दी जाती है। लाइन अधिक लंबी होने के चलते लोगों लाइन में फाल्ट बना रहता है, जिससे कई बार छोटे से फाल्ट को दूर करने के लिए कर्मियों को घंटों लग जाते हैं। उसी क्रम में शनिवार को भी कहेलिया लाइन पर 11 केवी लाइन पर तार टूटने से कई गांव की बिजली सप्लाई बंद रही। अधिक देर तक बिजली सप्लाई बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के बाद जेई ने कर्मियों को लगाकर लाइन की पेट्रोलिंग कराई, लेकिन फाल्ट नहीं मिला। जिसके बाद कई घंटे बिना बिजली के लोगों को रहना पड़ा। इसी तरह कांट के अभायन फीडर पर...