Shahjahnpur News: लंबित मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर काम करते रहे लेखपाल
शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद/पुवायां। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आंदोलन के तीसरे चरण में शनिवार को जिलेभर में लेखपालों ने लंबित मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर काम किया। जलालाबाद और पुवायां तहसील क्षेत्र में थाना समाधान दिवस के दौरान लेखपालों ने विरोध जताते हुए शासन से मांगें पूरी करने की अपील की। पुवायां तहसील अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि लेखपाल 2800 ग्रेड पे के अनुसार वेतन, मंडलीय स्थानांतरण और यात्रा भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। 12 अक्टूबर को रक्तदान शिविर और बाइक रैली निकालने, जबकि 17 अक्टूबर को धरना देकर पूर्ण कार्य बहिष्कार करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध जलालाबाद में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.