Shahjahnpur News: रोड ऊंची होने से दो विद्यालयों में भरा दो फीट पानी
शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद खुदागंज के जिला परिषद इंटर कॉलेज एवं एमएलडी संस्कृत महाविद्यालय में भारी जलभराव हो गया। दोनों विद्यालय परिसरों में गेट से लेकर कक्षाओं तक करीब दो से ढाई फीट पानी भरने से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हुई है। छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि हाल ही में कटरा-खुदागंज-बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण होने के बाद सड़क की ऊंचाई बढ़ गई है। इसके चलते विद्यालय परिसरों से बारिश के पानी की निकासी का पुराना रास्ता बंद हो गया। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी विद्यालयों में भर गया। जिला परिषद इंटर कॉलेज में करीब दो से ढाई फीट तक पानी जमा है, जबकि एमएलडी संस्कृत महाविद्यालय में भी लगभग इतनी ही मात्रा में जलभराव बना हुआ है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.