Shahjahnpur News: रोडवेज बस से गिरकर यात्री घायल
शाहजहांपुर, सितम्बर 15 -- Shahjahnpur News: तिलहर। संदिग्ध परिस्थितियों में रोडवेज बस से यात्री गिरकर घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।बरेली के चौपला निवासी मुकेश कुमार पेंटर है और वह मिर्जापुर जिले में पेंटिंग का काम करने गए थे। सोमवार को रोडवेज बस से वह बरेली वापस जा रहे थे इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हाईवे पर छाया ढाबा के निकट वह बस से गिर गए और घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से मुकेश को सीएचसी भिजवाया जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर लोगों ने बताया कि यात्री के गिरने के बाद भी बस चालक ने बस को नहीं रोका और वह बरेली की ओर बस लेकर चला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.