Shahjahnpur News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पहिये में फंसी रही बाइक
शाहजहांपुर, जुलाई 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कलान कस्बे में शुक्रवार सुबह रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद बस करीब 20 फीट तक बाइक को घसीटती चली गई। बाइक अगले पहिये में फंस जाने के कारण चालक को बस रोकनी पड़ी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस को रोक लिया। हादसा सुबह करीब 11 बजे भरनामई मोहल्ले के पास हुआ। भुनीखेड़ा गांव निवासी गुड्डू, पुत्र रामेश्वर, बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बदायूं से फर्रुखाबाद जा रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर निकलने की कोशिश करता रहा, लेकिन बाइक बस के अगले पहिये में फंस जाने से बस रोकनी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.