Shahjahnpur News: रोडवेज बस की टक्कर से फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की मौत
शाहजहांपुर, जुलाई 21 -- Shahjahnpur News: खुटार। फाइनेंस कंपनी में कार्यरत गुरघिया गांव के लवनीश वर्मा उर्फ बंटी 25 वर्षीय की बाइक में खुटार पुवायां हाईवे पर रूजहां कलां गांव के पास ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका हेलमेट टूट कर उसके सिर में घुस गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरघिया गांव निवासी सर्वेश वर्मा ने बताया कि उसका पुत्र लावनीश वर्मा उर्फ बंटी 25 वर्ष शाहजहांपुर में भारत फाइनेंस कंपनी में काम करता था। और शाहजहांपुर में ही रहता था। वह शनिवार को घर आ जाता और सोमवार को वापस चला जाता था। बंटी शनिवार को अपने घर आया था। लेकिन सोमवार को तेज बारिश के कारण काम पर वापस नहीं जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.