Shahjahnpur News: रोडवेज, सेटेलाइट तो कभी सुभाष चौराहे का चक्कर लगा रहे
शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- बसों का संचालन दोबारा शुरू, रूटों को लेकर असमंजस Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे के सामने ह्यूम पाइप लाइन डालने का काम पूरा होने के बाद रविवार से बसों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। हालांकि, फिलहाल यहां से दिल्ली और पुवायां जाने वाली बसें ही संचालित हो रही हैं। बाकी रूटों की बसें सुभाष चौराहा और सैटेलाइट बस अड्डे से मिल रही हैं। ऐसे में यात्रियों के सामने बस पकड़ने को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। जानकारी के अभाव में यात्री कभी रोडवेज बस अड्डे पहुंच रहे हैं तो कभी सुभाष चौराहे और सेटेलाइट बस अड्डे के चक्कर लगा रहे हैं। इससे उनका समय बर्बाद होने के साथ अतिरिक्त किराया भी खर्च हो रहा है। नगर निगम की ओर से रोडवेज बस अड्डे के सामने ह्यूम पाइप लाइन डालने का काम करीब एक महीने से कराया जा रहा था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.