शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। गुरुवार की सुबह भी गांव उत्तमपुर निवासी 48 वर्षीय सुखलाल कश्यप के लिए किसी आम दिन की तरह ही शुरू हुई थी। रोजाना की तरह वह सुबह करीब चार बजे धान की फसल देखने खेत के लिए निकले थे। परिवार के लोगों ने भी उन्हें हर दिन की तरह जाते देखा, लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि यह उनका आखिरी सफर साबित होगा। देवा नदी के किनारे आवारा सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्होंने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। सुखलाल कश्यप, पुत्र खेमकरन, गांव में बटाई और गल्ले पर जमीन लेकर खेती करते थे। खेती ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी। धान की फसल की देखभाल के लिए वह प्रतिदिन तड़के खेतों पर जाते थे। गुरुवार को भी वह रोज की तरह घर से निकले, लेकिन कुछ ही देर बाद देवा नदी के किनारे आवारा सांड़ ...