Shahjahnpur News: रोजा में बारिश से बिजली का पोल तिरछा, हादसे का खतरा
शाहजहांपुर, सितम्बर 27 -- Shahjahnpur News: रोजा। लगातार बारिश के बीच बल्लियां स्कूल के पास बिजली का पोल तिरछा हो गया। पोल के गिरने की आशंका से आसपास हादसे का खतरा बना हुआ है। सूचना पर बिजली निगम ने एहतियातन क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। विभागीय कर्मचारियों ने मौके का निरीक्षण किया। अब पोल को ठीक करने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। इस दौरान आसपास के लोगों से पोल के पास नहीं जाने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.