Shahjahnpur News: रोजा में चौकी के सामने गोदाम में सेंध लगाकर चोरी
शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- Shahjahnpur News: दियूरिया चौकी के ठीक सामने गोदाम की दीवार में सेंध लगाकर चोर एक लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी कर ले गए। चोर गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। सोमवार सुबह गोदाम खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मोहम्मदी रोड पर रोजा थाना क्षेत्र की दियूरिया चौकी के सामने लोडशेयर नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड का गोदाम है। यहां फ्लिपकार्ट का सामान आता है और डिलीवरी के लिए भेजा जाता है। गोदाम में काम करने वाले युवक के मुताबिक वह रोज की तरह रविवार शाम करीब पांच बजे गोदाम बंद कर घर चला गया था। सोमवार सुबह गोदाम खोलने पर पीछे की दीवार से रोशनी आती दिखाई दी। पास जाकर देखा तो दीवार में सेंध लगी थी।उसने अंदर जाकर मेज की दराज देखी तो उसमें रखी एक लाख र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.