Shahjahnpur News: रोजा मंडी के निदेशक जितेंद्र कुमार ने किया निरीक्षण
शाहजहांपुर, अक्टूबर 28 -- Shahjahnpur News: रोजा मंडी का निदेशक जितेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। इसमें कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। मंडी निदेशक दोपहर बाद 3:00 बजे रोजा मंडी पहुंचे। सबसे पहले उनकी नजर टूटी नाली पर पड़ी। उसके बाद नीलामी चबूतरा पर। टीनशेड कई जगह से टूटी हुई थी। यह देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। चौक कोतवाली के व्यापारी राजीव गुप्ता ने पीने के पानी की व्यवस्था न होने पर शिकायत की। कई शौचालय बंद मिले। नए शौचालय बनवाने के आदेश दिए गए। मंडी निदेशक ने बताया कि छह नवंबर को धनतेरस पर मंडल की सभी मंडी में प्रोग्राम के तहत कार्यक्रम होने हैं। इसके लिए सभी मंडी में साफ सफाई और संपूर्ण कार्य होने चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.