Shahjahnpur News: रोजा पावर टाउनशिप में धूमधाम से मना दुर्गोत्सव
शाहजहांपुर, अक्टूबर 21 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रोजा पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड की टाउनशिप में मंगलवार को दुर्गापूजा महोत्सव के तहत दशमी पूजन के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसके बाद रावण दहन और डीजे नाइट में लोगों ने उत्सव मनाया। सुबह रोजा पावर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिवार के साथ मां दुर्गा का पूजन किया। पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने सिंदूरोत्सव में एक-दूसरे को सिंदूर और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मौजूद रहे। दोपहर में परिवारों और मित्रों ने सामूहिक रूप से भोग ग्रहण किया। इसके बाद घंटा और शंख ध्वनि के बीच मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: तिलहर में धूमधाम से निकली मां दुर्गा पग्धार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.