Shahjahnpur News: रोजा जंक्शन पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अजीजगंज निवासी महिला ने रोजा जंक्शन के महिला शौचालय में नशीला पदार्थ सुंघाकर यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला ने 24 अक्टूबर को जीआरपी इंस्पेक्टर को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के अनुसार, 15 अक्टूबर को पारिवारिक न्यायालय में तारीख के दौरान उसकी मुलाकात उसके पति राहुल से हुई थी। आरोप है कि राहुल ने मुकदमा वापस लेने की बात कही और बाद में रोजा जंक्शन पर मिलने बुलाया। महिला का कहना है कि स्टेशन पर बातचीत के दौरान उसे नशीला पदार्थ सुंघाया गया, जिससे वह बेहोशी की हालत में पहुंचने लगी। इसके बाद आरोपी उसे महिला शौचालय में ले गया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।महिला ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद सुनवाई न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.