शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- Shahjahnpur News: रोजा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रोजा में मंगलवार सुबह नौ बजे एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट मेले का आयोजन होगा। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि वैकमेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मथुरा की ओर से वर्ष 2024 एवं 2025 के आईटीआई उत्तीर्ण तथा वर्तमान सत्र के फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और एमएमवी ट्रेड के प्रशिक्षार्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो, बायोडाटा तथा सभी दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रति के साथ संस्थान पहुंचकर प्लेसमेंट मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram News: अवर प्रदेशिक नियोजनालय में आज रोजगार मेला, दो दर्जन से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...