शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: रोजा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले में 10 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले का शुभारंभ ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। रोजगार की तलाश में पहुंचे 550 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों में आवेदन किया, जिनमें से प्रारंभिक चयन प्रक्रिया के बाद 102 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया। विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समय-समय पर ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन कर युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने युवाओं से कौशल प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Rampur News: रोजगार मेले में 187 अभ्यर्थियों का चयन कार्यक्रम की अध्...