शाहजहांपुर, अक्टूबर 21 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सड़क हादसे के बाद चालक का पहला कदम घायलों की मदद करना होना चाहिए, लेकिन बरेली मोड़ पर हुए हादसे में इसके उलट तस्वीर सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस से टक्कर लगने के बाद मां-बेटे सड़क पर गिर गए तो चालक ने बस रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया। बस का पहिया दोनों के ऊपर से गुजर गया। अस्पताल में इलाज के दौरान नसरीन और उनके दो साल के बेटे सूफियान की मौत हो गई। मौजूद लोगों के मुताबिक, पहली टक्कर के बाद मां-बेटे गंभीर रूप से घायल थे। अगर बस रुक जाती और उन्हें तत्काल उपचार मिलता तो शायद उनकी जान बचने की उम्मीद बनी रहती। हादसे के बाद चालक के बस लेकर भागने की वजह पकड़े जाने और भीड़ की पिटाई का डर माना जा रहा है। सड़क हादसों के बाद कई बार आक्रोशित लोग चालकों के साथ मारपीट करते हैं...