Shahjahnpur News: रेल आवासों की सुरक्षा को लेकर रेलकर्मियों ने उठाई मांग
शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: रोजा। रेलवे आवासों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को रेलकर्मी और महिलाएं आईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने वरिष्ठ कार्य अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर आवासों की नीची आंगन की दीवारों को ऊंचा कराने, दरवाजे लगवाने और आसपास की झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि नीची दीवारों के कारण कोई भी आसानी से घर में प्रवेश कर सकता है। रेलकर्मियों की ड्यूटी के चलते कई बार पति दो-तीन दिन बाहर रहते हैं, ऐसे में महिलाएं बच्चों के साथ अकेली रहती हैं। उन्होंने दीवारों पर कंटीले तार लगवाने और झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की। अधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही। यह भी पढ़ें- Munger News: दौलतपुर रेल कॉलोनी में रेल अधिकारियों को घेरा, बदहाली पर फूटा रेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.