Shahjahnpur News: रेलवे फाटक बंद होने से किसानों को हुई परेशानी
शाहजहांपुर, नवम्बर 16 -- Shahjahnpur News: रोजा। रोजा जंक्शन और बरतारा रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या चार सी पर रविवार को रेल पटरी की मरम्मत कराई गई। इसके चलते सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक सड़क यातायात बंद रहा। किसानों को धान और गेहूं से भरी ट्रालियां रोजा मंडी ले जाने के लिए गेट संख्या तीन और पांच से होकर गुजरना पड़ा। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। रेल पथ निरीक्षक बीके श्रीवास्तव ने बताया कि 15 और 16 नवंबर को भी मरम्मत के चलते सड़क यातायात बंद रहेगा। हालांकि रेल संचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.