Shahjahnpur News: रेलवे क्रॉसिंग 334-बी बंद कर सेतु निर्माण के लिए होगी खोदाई
शाहजहांपुर, सितम्बर 26 -- Shahjahnpur News: तिलहर। निगोही-तिलहर के बीच रेलवे समपार संख्या 334-बी के स्थान पर प्रस्तावित दो लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण को लेकर रेलवे क्रॉसिंग बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक विजेंद्र कुमार ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता तिलहर को पत्र भेजकर भूमिगत विद्युत केबल की सुरक्षा के लिए विभागीय प्रतिनिधि को मौके पर मौजूद रहने को कहा है। ताकि खोदाई के दौरान विद्युत विभाग के प्रतिनिधि की मौजूदगी जरूरी बताई गई है, ताकि केबल को नुकसान से बचाते हुए काम कराया जा सके। सेतु निगम ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग 334-बी को यातायात के लिए बंद करने की प्रशासनिक अनुमति मिल चुकी है। इसके बाद क्रॉसिंग बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.