शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- Shahjahnpur News: निगोही। रेलवे कासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आ जाने से बुजुर्ग की मौत हो गई। थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव मियांपुर गौटिया निवासी नाथूलाल(65) पिछले डेढ बर्ष से अपनी बहनोई के घर निगोही के पलिया गांव में रह रहा था। नाथूलाल आज सुबह घरेलू काम से निगोही आए थे। जब बह वापिस पलिया जा रहे थे। तो निगोही-पुवायां मुख्य मार्ग पर रेलवे कासिंग के निकट ट्रेन से टकरा जाने पर नाथूलाल के शरीर के तीन टुकडे हो गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...