Shahjahnpur News: रेलवे की एटीवीएम मशीन में आई खराबी
शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर लगी दो एटीवीएम मशीनों में से एक मशीन अपडेट होने के कारण बंद है, जबकि दूसरी मशीन में आई खराबी को यात्रियों की शिकायत के बाद ठीक कर दिया गया। दोनों मशीनों के प्रभावित होने से यात्रियों को जनरल टिकट लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे की ओर से दो टिकट काउंटर खोलकर जनरल टिकट का वितरण कराया गया। इससे यात्रियों को कुछ राहत मिली। रेलवे के अधिकारियों की माने तो बंद मशीन को अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए दो काउंटर खोले गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.