शाहजहांपुर, जुलाई 3 -- Shahjahnpur News: तिलहर। बाईपास चौराहे पर रुपये के लेनदेन को लेकर दुकानदार और कुछ युवकों के बीच विवाद हिंसक हो गया। मारपीट के दौरान दुकान में तोड़फोड़ की गई। इसी बीच दुकानदार के पिता लाइसेंसी राइफल लेकर मौके पर पहुंचे, जहां राइफल छीनने के प्रयास में गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। घटना बुधवार देर रात की है। श्रीराम कॉलोनी निवासी एक युवक की बाईपास चौराहे पर दुकान है। बताया गया कि कुछ युवक सामान खरीदने पहुंचे थे। भुगतान को लेकर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और आरोप है कि युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ कर दी। यह भी पढ़ें- Ara News: छेड़खानी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दुकानदार पर ताना तमंचा...